Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च के बाबजूद भुईयांडीह विद्यालय में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे बच्चे

On: October 11, 2023 8:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च के बाबजूद भुईयांडीह विद्यालय में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे बच्चे
मयूरहंड(चतरा)। एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कुलों में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं दुसरी तरफ चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के मंझगावा भुईयांडीह प्राथमिक विद्यालय में पढने वाले नौनिहाल बच्चे बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।विद्यालय में दिखावे के लिए एक चापानल अधिष्ठापित की तो गई है, पर केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। इन दिनों बरसात के मौसम में बमुसकिल एकाध बाल्टी पानी निकल रहा। मध्याह्न भोजन संचालित करने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पडता है। विद्यालय में अनुसूचित जाति के लगभग तीस बच्चे नामांकित है और लगभग बच्चों की उपस्थिति प्रत्येक दिन रहती है। परंतु स्कूल में पीने का पानी मिलना दुर्लभ हो गया है। जिसके कारण बच्चों को रेलवे लाइन पारकर प्यास बुझाने के लिए दूर तक जाना पड़ता है। जिसके कारण कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है। विद्यालय के शिक्षक बालमुकुंद यादव ने बताया की पानी समस्या की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दर्जनो बार दे चुका हूं पर आजतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ।इस विषय में जिला शिक्षा अधिक्षक अभिषेक बडइक ने बताया की समस्या की जानकारी नहीं थी।अब समस्या का जानकारी हुई है जल्द ही समस्या का समाधान कर ली जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment