Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांतिकिरण छात्रवृति के तहत स्वाति सिंह द्वारा दी जा रही मेघावी छात्राओं को छात्रवृत्ति, मैट्रिक में सर्वाधिक अंक लानेवाली छात्राओं को ग्रेजुएशन तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृति देने की घोषणा

On: October 11, 2023 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now
शांतिकिरण छात्रवृति के तहत स्वाति सिंह द्वारा दी जा रही मेघावी छात्राओं को छात्रवृत्ति, मैट्रिक में सर्वाधिक अंक लानेवाली छात्राओं को ग्रेजुएशन तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृति देने की घोषणा
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के जाखन्ड (कुम्हारी) में संचालित माध्यमिक शिशु शिक्षा निकेतन से मैट्रिक परीक्षा 2023 में छात्राओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति किरण छात्रवृति स्कीम के तहत दो छात्राओं का चयन किया गया है। ज्ञात हो की इटखोरी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी तीन भाई बहन स्वाति सिंह, रेशु सिंह तथा आभास कुमार तीनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर के द्वारा वर्ष 2021 से जाखन्ड में अवस्थित माध्यमिक शिशु शिक्षा निकेतन से मैट्रिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर दो छात्राओं को ग्रेजुएशन करने तक प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि दी जाती रही है। वर्ष 2023 मैट्रिक परीक्षा में इंदु कुमारी पिता सुबोध कुमार राम (कदगावां) ने सर्वाधिक (423) तथा निराली कुमारी पिता निर्भय सिंह (नरचाही) ने (422) अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त की। जिन्हें ग्रेजुएशन तक प्रति मास एक- एक हजार रुपये दिया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2021 में महक कुमारी, 2022 में स्वाति कुमारी तथा मौसम कुमारी को राशि मिलना शुरू हुआ जो आज भी बदस्तूर जारी है। दूरभाष पर हुए बात चित के क्रम में श्रीमती सिंह ने कहा की हम तीनों भाई बहन अपने मेहनत से कमा कर इन छात्राओं को आगे की पढ़ाई में सहयोग करने हेतु यह राशि देते हैं। यदि ये छात्राएं आगे चलकर शिक्षा के माध्यम से किसी मुकाम पर पहुंचती हैं तो हमरा मेहनत सफल होने के साथ नारी शिक्षा की सफलता का सपना साकार होगा। बताते चलें की श्रीमती सिंह मुंबई में रेशु सिंह पुणे में दोनों के पति विदेशों में तथा भाई आभास कुमार सिंह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। इन छात्राओं के चयन हेतु श्रीमती सिंह के द्वारा कन्जिया निवासी सहायक शिक्षक अभिराम सिंह को नियुक्त किया गया था। विद्यालय के निदेशक बिनय कुमार सिंह ने इनके जज्बे को नमन करते हुए इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

99.61 प्रतिशत अंक लाकर अनुभव सुमन ने बढ़ाया पत्थलगड़ा प्रखंड का मान

शिवपुरी-कठौतिया रेल परियोजना अंतिम चरण में, 18 फरवरी को संभावित शुभारंभ

काला बिल्ला लगाकर आवास कर्मियों का विरोध, मांगें नहीं मानीं तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कोयला लदे हायवा की टक्कर से टेंपू पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका परिचालन

Leave a Comment