चतरा/पत्थलगड़ा। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह-बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण-प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ का समपन हवन पूजन के साथ समापन हो गया। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर पुड़ी का वितरण किया गया। साथ ही यज्ञमंडप में स्थापित सभी कलशों को बुद्ध नदी में प्रवाहित कर दिया गया। यज्ञ समिति की ओर से यज्ञाचार्य के साथ अन्य पंडितों को यथा संभव दान देकर विदाई दी गयी। यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं देर शाम मोरशेरवा मंदिर क्षेत्र में पूर्णाहुति के बाद भक्ती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, राजेश दांगी, रामचंद्र दांगी, रघुवीर दांगी, गोपाल दांगी, प्रभा देवी, कृष्णदेव दांगी, आदित्य राणा, किरण देवी, भुवनेश्वर महतो, मनोज राणा, कुसुम देवी, विश्वजीत दांगी, रामा दांगी, युगेश्वर दांगी, सुरेश दांगी, केदार दांगी आदि ने अहम भूमिका निभायी।
---Advertisement---
और पढ़ें

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना



















Total Users : 1016533
Total views : 2794913