Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घाघरा- प्रखंड क्षेत्र के देवाकी कुसुम टोली में करीब दर्जन भर से अधिक डायरिया की चपेट में आकर बीमार – पांच वर्ष से लेकर 60 वर्ष के लोग हुए हैं प्रभावित

On: October 5, 2023 4:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली गांव में लगभग डेढ़ दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार हो गए हैं। कई लोगों की तो हालत इतनी खराब हो गई है कि गत रात्रि आनन-फानन में लोहरदगा, गुमला यहां तक की रांची के निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीजों का इलाज उनके परिजन करा रहें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व एक महिला में हैजा के लक्षण मिले और इसके बाद फिर तेजी से गांव में यह बीमारी फैलता जा रहा है। अभी तो आलम यह है कि डेढ़ वर्ष की बच्ची समेत करीब 16 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें कुछ लोग अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं, और कुछ तो आर्थिक तंगी के कारण घर पर ही झोलाछाप डॉक्टरों के सहारे इलाज कराने को मजबूर हैं। बताते चलें कि इतनी तेजी से कुसुमटोली गांव में फैल रही हैजा बीमारी के मरीज का हाल जानना भी घाघरा स्वास्थ कर्मी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। उनकी सूद लेने वाला कोई भी नहीं है। ज्यादातर मरीज भगवान भरोसे ही लोकल दवा लेकर स्वस्थ होने की आस में पड़े हुए हैं।

*ये हैं डायरिया से पीड़ित*
कुसुमटोली गांव निवासी 65 वर्षीय बुधवा उरांव व उनकी पत्नी 60 वर्षीय बुधनी उरांव, मंगरु उरांव (50), अंजलि उरांव (25), सोनामी उरांव (55), मंगरो उरांव (60), प्रतिमा उरांव (35), रामा उरांव (70) व उनकी पत्नी सुखमनिया उरांव (63), एतामुनी देवी (43), पुष्पा उरांव (40), प्रतिमा लोहार (20), दुर्गी लोहार (18) समेत 5 वर्षीय सूर्यांश उरांव व डेढ़ वर्ष का बच्चा सुशांत उरांव उक्त बीमारी से ग्रसित हैं। जिसमें कुछ लोगों का हालत गम्भीर बनता जा रहा है।

*दाड़ी के दूषित पानी को पीने को मजबूर है ग्रामीण*
कुसुमटोली गांव में पेयजल की घोर समस्या है। पीने के पानी के लिए महिलाएं खेत के बीचो-बीच मौजूद एक दाड़ी का पानी को उपयोग में लाते हैं। बताते चलें कि बरसात के दिनों में खेत का दूषित पानी इस दाड़ी में प्रवेश कर जाता है और इस पानी को पीने के लिए कुसुमटोली गांव के ग्रामीण उपयोग में लाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि पीने के लिए स्वच्छ पानी का अभाव भी डायरिया बीमारी को फैला रहा हैं।

*बीडीओ ने कहा*
इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा पत्रकारों के द्वारा ही कुसुमटोली गांव के हालात की जानकारी मिली है। जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग के टीम को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया जायेगा। जब तक गांव की स्थिति सामान्य ना हो जाए, तब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पर कैंप करेगी। वहीं डायरिया फैलने के कारणों को गांव में जाकर पता किया जायेगा और स्वच्छ पानी, साफ सफाई सहित मूलभूत सुविधा मुहैया करायी जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment