Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक की गड्ढे में डूबने से मौत, आक्रोशित लोगों ने कई पुलिस वाहनों को किया आग के हवाले

On: October 4, 2023 11:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
मुजफ्फरपुर/बिहार। बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के खिलाफ छापेमारी करना पुलिस को तब महंगा पड़ गया, जब पुलिस टीम को देकर भगने के क्रम में एक युवक की मौत गड्ढे में डूबने से हो गई। आक्रोशित लोगों ने थाने के कई वाहनों को आग के हवाले करने के साथ गिरफ्तार किए गए दो युवकों को भी छुड़ा ले गए। ज्ञात हो की पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गरहा ओपी थाना क्षेत्र का है, पुलिस को कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब के कारोबार करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची जहां से पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक युवक पुलिस को देखकर भागने के क्रम में एक गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गय और डेड बॉडी को गरहा थाना पर रख कर जमकर हंगामा करने लगे और थाने के बाहर जप्त किए गए बाइक और पुलिस वाहनों में आग लगा दी। जिसके बाद पूरी गाड़ियां धू धू कर जलने लगी। इसी बीच मौका देखकर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दो युवक को भी लोगों ने छुड़ा लिया। वही उपद्रवी तत्वों के द्वारा एक चौकीदार की भी पिटाई की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश कुमार, डीएसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मामले में पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर एसएसपी ने बताया की गरहा थाने को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम मौके वारदात पर पहुंची, जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जबकी पुलिस को आते देख एक युवक वहां से भागने के क्रम में एक गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा डेड बॉडी को थाने पर लाया गया और उपद्रवियों तत्वों के द्वारा थाने की गाड़ियां और जप्त की गई वाहन में आग लगा दी गई। जिससे कई गाड़ियां जलकर राख हो गई है। वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनो युवकों को भी लोगों के द्वारा भागा दिया गया है। पस दौरान थाने में कार्यरत चौकीदार के साथ भी मारपीट की गई। पुरे मामले को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा, मचान टूटने से दो मजदूर गिरे; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, वाहन पलटने से विनोद की दर्दनाक मौत!

Leave a Comment