Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

On: October 4, 2023 6:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चतरा। उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में मंगलवार को आए आमजनों की समस्याएं सुनी। वहीं उपायुक्त के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि अभिलेखागार से पंजी 2 के लिए मेरे द्वारा आवेदन दिया गया है। लेकिन अभी तक सत्यापित कॉपी अप्राप्त है। इसे लेकर मौके पर उपस्थित अभिलेखागार पदाधिकारी ने उपायुक्त को जानकारी दिया की अगर कोई भी व्यक्ति पंजी 2 के लिए आवेदन करते हैं तो नियमानुसार पंजी 2 की कॉपी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दी जाती है। वहीं दूसरे मामले में राशन कार्ड धारक लाभुक ने आवेदन के माध्यम से बताया कि हंटरगंज प्रखंड के गेंजना पचायत अंतर्गत डीलर द्वारा 2 किलो ग्राम अनाज की कटौती प्रति व्यक्ति की जा रही है। इस मामले को उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कहा डीलर द्वारा इस तरह के रवैया को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द स्थल पर पहुंच कर एवं जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार कन्यादान योजना, जमीन विवाद, रैयतों का मुआवजा, धोती साड़ी वितरण में अनियमित्ता से संबंधित मामले जनता दरबार मे आए, जिसमें संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसी क्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े जिले के अधिकारी व प्रखड विकास पदाधिकारी को एसएसआर 2024 तथा मतदाता सूची कंटीन्युअस,18 प्लस नए मतदाता, 80 प्लस मतदाताओं का सत्यापन कार्य व जिले में संचालित योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा सभी संबंधित पदाधिकारी रोस्टर अनुसार संकल्प सप्ताह अभियान का आयोजन करें। ज्ञात हो कि उपायुक्त श्री इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में बीडीओ एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

Leave a Comment