विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के दिशा निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया द्वारा प्रखंड के सुदूऱवर्ती गांव लोबगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं रंजन कुमार मिश्रा के द्वारा ग्रामीणो को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के विधिक सेवाएं, नालसा हेल्पलाइन नंबर15100, साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति टेलीफोन पर आपके बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मांगता है तो नहीं देना है। क्योंकि बैंक के अधिकारी कभी भी किसी भी ग्राहक से टेलीफोन पर उसकी जानकारी नहीं मांगते ।ऐसा साइबर अपराधी ही करते हैं। किसी से भी ओटीपी शेयर ना करें और ना ही अनजाने लिंक पर क्लिक करें।




















Total Users : 1038570
Total views : 2825241