झारखण्ड/गुमला -भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल में संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन को समय नहीं देने वाले पदाधिकारी को पदमुक्त करके उनके स्थान पर दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसको लेकर के मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नए पदाधिकारी की घोषणा की है।जिसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र भगत को पदमुक्त कर उनके स्थान पर हरिलाल उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष सीमा देवी को बनाया गया है। वही अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इश्तियाक हक को बनाया गया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ने बताया कि लंबे समय से जिन भी पदाधिकारी के द्वारा संगठन को समय नहीं दिया जा रहा था उन्हें परिवर्तन कर दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है ताकि संगठन में नया ऊर्जा आ सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि आठ अक्टूबर को होने वाले बाबूलाल मरांडी जी के कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले।
घाघरा- भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ने संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी हरि उरांव मंडल अध्यक्ष तो महिला मोर्चा की सीमा देवी को मिला जगह
By Ajay Sharma
On: October 2, 2023 1:49 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 839177
Total views : 2551718