Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, शामिल हुए जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी

On: February 13, 2023 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, शामिल हुए जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी

 

गिद्धौर(चतरा)। सोमवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रामनगर सियारी गांव के शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। जिसमें कलशधारी श्रद्धालुओं के साथ भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल थे। कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं यज्ञ समिति के सदस्यों ने जिप उपाध्यक्ष का अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि इस तरह महायज्ञ आयोजन से पूरे गांव का वातावरण शुद्ध होता है और लोगों संस्कारी होते हैं। यज्ञ समिति के लोग सराहनीय कार्य किये हैं। इसके बाद यज्ञ मंडप शिव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकली जो गांव का भ्रमण करते हुए कटघरा छठ घाट पहुंची, जहां पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरा गया। उसके उपरांत कलश यात्री व श्रद्धालु कटघरा मंडप, जपुआ शिव मंदिर, सूर्य मन्दिर, बटेश्वर शिव मंदिर, ठाकुरवाड़ी मंदिर, कौलेश्वरी मंदिर व गांव का भ्रमन कर पुनः शिव मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे जहां विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में सतेंद्र कुशवाहा, समाजसेवी गुड़िया देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, मखिया निर्मला देवी, उपमुखिया मंजू देवी, समाजसेवी चंदा कुमारी, महादेव दांगी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, आशिष कुमार, लखन दांगी, अमीर दांगी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Leave a Comment