Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सैकड़ों किसानों को मिला सरसों का उन्नत बीज, जिप सदस्य बोलीं- कम लागत में बढ़ेगी पैदावार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला परिषद सदस्य रहीं मुख्य अतिथि; किसानों को समय पर बुवाई, नमी, खाद और कीटनाशक के सही उपयोग की मिली जानकारी

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड की नवादा पंचायत में किसानों के बीच सरसों बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने इसमें भाग लेकर सरकारी योजना का लाभ उठाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इटखोरी प्रखंड की जिला परिषद सदस्य सरिता देवी रहीं। अध्यक्षता नवादा के मुखिया विकास कुमार सिंह ने की। मौके पर बीटीएम मो. तौसीफ, एटीएम गणेश दांगी और कृषि विभाग के कर्मी मौजूद थे।

अतिथियों ने किसानों को उन्नत किस्म का सरसों बीज वितरित किया। साथ ही सरसों की खेती की उन्नत तकनीक, समय पर बुवाई, खाद और कीटनाशक के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और बीज वितरण से कम लागत में अधिक पैदावार मिलेगी। उन्होंने हर किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

मुखिया विकास कुमार सिंह ने कहा कि नवादा कृषि प्रधान पंचायत है, जहां बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है। समय पर उन्नत बीज मिलने से इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती की अपील की।

बीटीएम और एटीएम ने बताया कि सरसों की बुवाई का यही सही समय है और बुवाई के समय नमी का ध्यान रखें। किसी भी समस्या पर किसान कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। किसानों ने बीज वितरण के लिए जिप सदस्य, मुखिया और कृषि विभाग का आभार जताया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment