डीडीसी ने किया योजनाओं का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
गिद्धौर (चतरा)। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता शनिवार को गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के इचाक गांव में आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया। डीडीसी एरिया ऑफिसर एप के तहत योजना निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने दो योजनाओं का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों को योजना में पाए गए त्रुटि को सुधार करने तथा आम बागवानी योजना में खरपतवार को हटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक निर्मल दांगी सहित अन्य शामिल थे।

















Total Users : 1259182
Total views : 3122633