Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतर्राज्यीय झपट्टा गिरोह का खुलासा, छह लुटेरे गिरफ्तार, लूट के करीब चार किलो सोना-चांदी का आभूषण बरामद, ज्वेलर्स संचालक से हुई थी लूट

On: September 8, 2023 11:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंतर्राज्यीय झपट्टा गिरोह का खुलासा, छह लुटेरे गिरफ्तार, लूट के करीब चार किलो सोना-चांदी का आभूषण बरामद, ज्वेलर्स संचालक से हुई थी लूट

चतरा। जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संघरी बाजार से विगत चार सितंबर को हुए ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुवे छः लुटेरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय केदारनाथ राम के संयुक्त नेतृत्व में एसआईटी गठित कर वशिष्ठनगर जोरी और हंटरगंज थाने की संयुक्त टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 तस्करों को लूट के करीब 4 किलो सोना-चांदी के आभूषण के साथ धर दबोचा। गिरोह के तस्करों की गिरफ्तारी बिहार के गया रेलवे स्टेशन के समीप से हुई है। वशिष्ठनगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि विगत चार सितंबर को घंघरी चौक के समीप संचालित भद्रकाली ज्वेलर्स के मालिक संदीप कुमार से झपट्टा मारकर लुटेरों ने ज्वेलरी से भरा बैग लूट कर बाइक सवार लुटेरे बिहार की ओर भाग गए थे। इसके बाद भुक्तभोगी ने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी थी। सूचना के आलोक में मिलते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी ने टेक्निकल टीम को मिला इनपुट के आधार पर घटना में शामिल 3 लुटेरों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया। वहीं तीनो से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य तीन लुटेरे को बिहार के गया स्टेशन के समीप स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके द्वारा आभूषण व्यापारी से लूटे गए चांदी के 3 किलो 800 ग्राम आभूषण, सोने के 57 ग्राम आभूषण और रंगा करीब 350 ग्राम बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो पल्सर बाइक और लुटेरों का एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। बरामद फोन को एसआईटी खंगाल रही है। ताकि गिरोह में शामिल अन्य लुटेरों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित हो। एसडीपीओ ने आगे बताया कि गिरफ्तार आवला नागराज व सूरज राव जाजपुर उड़ीसा, सिद्धांत कुमार व कैलाश राव हुगली पश्चिम बंगाल, सुब्बा राव प्रधान जखापुरा उड़ीसा व टी मारकोंडा दास सोरडा का रहने वाला है। वर्तमान में यह सभी बिहार के गया रेलवे स्टेशन के समीप भाड़े के मकान में रह रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment