Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विवाहिता की हुई संदेहास्पद मौत, दहेज उत्पीड़न व हत्या को लेकर मामला दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विवाहिता की हुई संदेहास्पद मौत, दहेज उत्पीड़न व हत्या को लेकर मामला दर्ज

टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को टंडवा थाना क्षेत्र के सराढु गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। जिसमें मृतका के मायके वालों के लिखित शिकायत पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान का रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका राजकिशोर दांगी की पत्नी सुहानी उर्फ मनीषा की मौत बीते रात्री हो गई। मृतका का पुत्र भी है। इस बाबत मृतका के पिता राजकुमार दांगी पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के बेलहर निवासी द्वारा टंडवा थाना में दिये गये आवेदन में मृतका के पति व सास-ससुर समेत छः लोगों पर दहेज के तौर पर चार लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उत्पीड़न करने एवं गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं बताया गया है कि साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के उपर जहरीले पाउडर डालकर आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये हैं। बहरहाल घटना के बाद पुलिस सूचना मिलते हीं घटनास्थल का जायजा लेते हुवे शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुवे सुसंगत धाराओं के तहत कांड 193/23 दर्ज कर व्यापक अनुसंधान किया जा रहा। वहीं अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए संभावित जगहों में छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment