Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

इटखोरी(चतरा): इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचवटी होटल में संकल्प यात्रा को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमे पार्टी के सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास एवं जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से 12 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में प्रखंड के 12 पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहन से कार्यक्रम में पहुंचने का संकल्प लिया गया। मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम के तहत सभी गांवों से मिट्टी संग्रह करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में रामकुमार सिंह, बसंत नारायण सिंह, राजेंद्र राम, निरंजन सिंह, सतीश कुमार सिंह, सीताराम दांगी, संतोष दांगी, कपिल दांगी, दसरथ साव, कुमार राणा, नगिन कुमार सिंह, रामाधार राम, ज्ञानी यादव, सुधीर राय, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह व विजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment