Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बालू सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा के तीन ठेकेदारों के ठिकानों पर छापामारी, कांग्रेस और लोजपा नेता शामिल

चतरा, झारखंड — बिहार से जुड़े एक पुराने बालू सिंडिकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने तीन प्रमुख ठेकेदारों के आवासों पर एक साथ छापेमारी शुरू की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और चर्चाओं का बाजार गर्म है ।

जानकारी के अनुसार, ED की टीम जिन तीन लोगों के ठिकानों की तलाशी ले रही है, उनमें राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी शामिल हैं। इनमें कांग्रेस नेता अरुण सिंह, लोजपा नेता प्रेम सिंह और एक अन्य ठेकेदार शक्ति सिंह के नाम शामिल हैं। ये तीनों हंटरगंज प्रखंड के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।

यह पूरी कार्रवाई बिहार से जुड़े करीब तीन से चार साल पुराने बालू के कथित सिंडिकेट मामले के सिलसिले में की जा रही है। फिलहाल, इस मामले में इन तीनों व्यक्तियों की क्या भूमिका रही है और जांच का दायरा कितना बड़ा है, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है ।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

छापेमारी के दौरान ED के अधिकारी किन दस्तावेजों या सबूतों की जांच कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहा है। ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिलने के कारण छापामारी के वास्तविक कारणों और जांच के निष्कर्षों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है ।

कार्रवाई जारी

तीनों ठिकानों पर ED की तलाशी अभियान अभी जारी है। अधिकारियों का बयान सामने आने और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई और जांच के नतीजों का पता चल सकेगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की कार्रवाई: चौकीदार आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Leave a Comment