Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने 14 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत एक माह तक चला विशेष अभियान, हंटरगंज थाना क्षेत्र से सर्वाधिक छह मोबाइल बरामद

चतरा। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन भरोसा’ को सफलता मिली है। एक माह तक चले इस अभियान के दौरान चतरा जिले एवं अन्य जिलों से कुल 14 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को पिछले एक माह में गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित दर्ज सनहा एवं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर मोबाइल बरामद करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने अभियान चलाया और गुम मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।

हंटरगंज से छह मोबाइल बरामद

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद मोबाइल की संख्या इस प्रकार है—

  • पत्थलगड़ा थाना – 01
  • वशिष्ठनगर थाना – 02
  • हंटरगंज थाना – 06
  • प्रतापपुर थाना – 01
  • इटखोरी थाना – 01
  • कुंदा थाना – 02
  • गिद्धौर थाना – 01

इस प्रकार कुल 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें सबसे अधिक छह मोबाइल हंटरगंज थाना क्षेत्र से बरामद हुए।

सीईआईआर पोर्टल की जानकारी भी दी गई

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को सीईआईआर पोर्टल के उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस पोर्टल के प्रति जागरूक करें, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज कराई जा सके।

मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने चतरा पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता का विश्वास मजबूत करना, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनविश्वास कायम रखना चतरा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

‘सेवा ही लक्ष्य’ के संकल्प के साथ चतरा पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने की पहल की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment