Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात कोलवाहन के चपेट में आया कार, बाल-बाल बचे सवार

On: September 7, 2023 7:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
अज्ञात कोलवाहन के चपेट में आया कार, बाल-बाल बचे सवार
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क किनारे स्थित लकडा़ही मोड़ के समीप कोयले की ढुलाई में लगे अज्ञात कोलवाहन ने मंगलवार देर रात एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार किसुनपुर रिश्तेदारों से मिलकर हरिलाल महतो, आकाश महतो व शुभम कुमार वाहन जेएच 24 एल 8763 में सवार होकर रात्री लगभग 9 बजे खलारी थाना क्षेत्र स्थित अपने घर डूंडू बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित विपरीत दिशा से आ रहा कोल वाहन अपने चपेट में लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान वाहन में लगे सुरक्षा गुब्बारा निकल गया। जिससे सभी बाल-बाल बच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज किया गया। वहीं बुधवार देर शाम तक दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क के बीचों-बीच पड़ा हुआ था। बहरहाल, स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन कराने में जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल रही है। जिससे आए लोगों को सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं संचालित सीसीएल कोल परियोजनाओं द्वारा करोड़ों का मुनाफा अर्जित करने के बावजूद कोल ट्रांसपोर्टरों व सीसीएल प्रबंधन दुर्घटनाग्रस्त होने वाले घायलों व मृतकों के परिजनों को मुआवजा मुहैया कराने में अपना कदम पीछे खींच लेती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment