अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया उद्द्भेदन, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
चतरा। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दो फरवरी को हुए लुटकांड के साथ अन्तर्राज्यीय गिरोह का उद्द्भेदन कर तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी को मुन्नी प्रजापति, ग्राम नावाडीह, थाना प्रतापपुर एवं जवाहर यादव ग्राम जमुनियाटांड थाना प्रतापपुर, (घटनास्थल सरजमहातु थाना कुन्दा) दोनों जिला चतरा के द्वारा पिस्टल दिखा कर पैसा लूट लेने के संबंध में दोनो थानो में लिखित आवेदन दिया गया था। दो दिन पूर्व सीमावर्ती थाना डोभी (गया) में भी सीएसपी में पिस्टल दिखा कर लूट पाट करने के संबंध मे कांड दर्ज किया गया था। कांडो का उद्भेदन करने हेतू पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें एसडीओ श्री कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनायी गयी। एसआईटी में बड़े ही पेशेवर तरीके से लगातार छापामारी कर कांड का उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चतरा पुलिस की सूचना पर डोभी, जिला गया पुलिस द्वारा दो अभियुक्तो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम राहुल कुमार यादव पिता बैजनाथ यादव ग्राम पोस्तिया, थाना वशिष्टनगर, महेश यादव पिता राजेन्द्र यादव ग्राम सिजुआ, थाना प्रतापपुर, व अनिल यादव पिता आदित्य यादव ग्राम पोस्तिया, थाना वशिष्टनगर है। साथ ही अपराधियों के पास से 7.65 एमएम पिस्टल 01, 7.65 एमएम की गोली 04, मोटरसाईकिल 02, मोबाईल 03 बरामद किया गया। आगे बताया कि अनिल व राहुल के विरिुद्ध विभिन्न थानों में पहले से भी अपराधिक मामला दर्ज है। छापामारी टीम में एसडीपीओ सिमरिया अशोक कुमार प्रियदर्शी, पुनि लव कुमार, सनोज कुमार चैधरी थाना प्रभारी हंटरगंज, गुलाम सरवर थाना प्रभारी वशिष्ठनगर, पुअनि मोतीराम देवगम, निताई चन्द्र साहा, पुअनि जितेन्द्र उरांव आदि शामिल थे।


















Total Users : 1113870
Total views : 2930606