Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किसानों की आय दोगुनी की जगह परेशानी बढ़ गई है – विजय सिंह

On: September 6, 2023 5:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा गुमला के तत्वाधान में गुमला उपायुक्त के समक्ष सुखा क्षेत्र घोषित करने के लिए एकदिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम सभा के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह की अध्यक्षता में किसान हित के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं चलेगा नारे के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में किसानों की आय के जगह परेशानी दोगुनी हो गई है। यही कारण है कि अन्नदाता किसान अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधा नहीं दे पा रहे हैं और फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य सुविधा नहीं मिलने से बदहाली का दौर से कृषक गुजर रहे हैं। श्री सिंह ने यह भी कहा कि सुखाड़ को देखते हुए अविलंब गुमला सहित झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए और पुख्ता सिंचाई का व्यवस्था हो। श्री सिंह ने हेमंत सरकार से भी किसानों के हित के नाम पर मची लूट, भ्रष्टाचार पर जवाब तलब करते हुए कहा कि अन्नदाताओं का शोषण नहीं रुका तो किसान आंदोलन का सामना हेमंत सरकार को भी करना पड़ेगा। श्री सिंह ने महानायक भगत सिंह के जयंती 28 सितंबर 2023 को गुमला में आयोजित जनदावेदारी के लिए बुलाई गई लोहरदगा लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में किसान प्रतिनिधियों से भी सैकड़ो की संख्या में भाग लेने की अपील की है। झारखंड आंदोलनकारी अजीत विश्वकर्मा ने हेमंत सरकार को केंद्र सरकार की तरह ही झांसा देने वाली सरकार बताया । अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने कहा कि किसानों की सहमति व निगरानी में सिंचाई व्यवस्था के लिए योजना बनाकर योजना चलाई जाए। वहीं भाकपा (माले) रेड स्टार के प्रभारी प्रकाश उरांव ने कहा कि स्थानीय सांसद व विधायक के निकम्मेपन के कारण यहां के किसान व मजदूरों का भरपूर शोषण हो रहा है। धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम गुमला उपायुक्त के माध्यम से गुमला सहित झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, सिंचाई का पुख्ता इंतजाम करने तथा गुमला जिला मे पिछले 50 वर्षों में सिंचाई के लिए बने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए किस योजना से कितना एकड़ व डिसमिल भूमि सिंचित हो रहा है इसके लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा श्वेत पत्र जारी करने सहित किसान हित से जुड़े कई मांग शामिल है।
धरना कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी अजीत विश्वकर्मा, प्रकाश उरांव, मुस्तकीम अंसारी, गोविंद उरांव, सिकंदर उरांव, राधेश्याम सिंह, जितिया बड़ाइक, रीमिस कुजूर, बंधन लोहरा, सोमरा खड़िया, अनूप सिंह, अशोक उरांव, शंकर उरांव, महिला नेत्री पुष्पा उरांव सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि  

अंबेराडीह में श्री संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

जिले में एचडीएफसी बैंक की शाखा नए परिसर में स्थानांतरित, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

*गुमला मेन रोड स्थित महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव सामुहिक सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा महाआरती कर धूमधाम से मनाया गया*

Leave a Comment