Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

लोहरदगा। ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, रियाड़ा के पीछे, एकागुरी, लोहरदगा में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर एवं महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और भारतीय साहित्य में उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराया गया।

विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य धरोहर प्रदान की। रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्य, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला महान महाकाव्य है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने, माता-पिता का सम्मान करने, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा रखने, बड़ों का आदर करने तथा सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारी, जिम्मेदार और अच्छा इंसान बनाना भी है।

विद्यालय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन में अच्छे संस्कार विकसित कर सकते हैं। रामायण हमें सिखाती है कि सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। अंत में बच्चों एवं शिक्षकों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना है, ताकि विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment