Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अंजुमन इस्लामिया और मदरसा कासमिया चंडू की नई कमेटी गठित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया की निगरानी में हुई बैठक, मस्जिद, मदरसा, ईदगाह और कब्रिस्तान की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

लोहरदगा। अंजुमन इस्लामिया चंडू और मदरसा कासमिया चंडू की चुनाव प्रक्रिया को लेकर 25 अक्टूबर 2026 को बाद नमाज-ए-ईशा बैठक आयोजित की गई। जनाब जेयाउर रहमान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों की निगरानी में नई कमेटी के गठन तथा धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के बेहतर प्रबंधन पर चर्चा की गई।

बैठक में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी, शाहिद अहमद उर्फ बेलू, अब्दुल मोहेमीन बबन, सेराज संसारी और फारूक कुरैशी सहित अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी के लिए दानिश कमर, आरिफ अंसारी, जैद अंसारी, तौसीफ खान, मोसरैफ अंसारी, ररयान अंसारी उर्फ राजू और तफज्जुल अंसारी के नामों का चयन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चंडू अंजुमन के अधीन आने वाली मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, कब्रिस्तान और कर्बला से संबंधित कमेटियों के चुनाव भी लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों की निगरानी में कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित संस्थाओं के दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य आवश्यक कागजात नई कमेटियों के पदाधिकारियों को सौंपने पर भी सहमति बनी, ताकि संस्थाओं का संचालन पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

इस अवसर पर लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने कहा कि चंडू अंजुमन के अधीन आने वाली धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित संस्थाओं के दस्तावेज और रजिस्टर नई कमेटियों को सौंपे जाएंगे, जिससे उनके संचालन में व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बैठक में जेयाउर रहमान, हसन अंसारी, एजाजुल अंसारी, दानिश फिरोज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment