Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए TEJAS कार्यशाला आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

युवाओं को रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए किया गया प्रेरित, नवाचार और स्वरोजगार पर दिया गया जोर

लोहरदगा। जिले में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को होटल अमृत पैलेस, साइडिंग बस स्टैंड के पास जिला स्तरीय TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), स्टार्टअप इंडिया, झारखंड सरकार एवं JIIDCO के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में युवाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त राज माहेश्वरम, परियोजना निदेशक ITDA सुषमा नीलम, JIIDCO रांची के पंकज कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रघुबर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त राज माहेश्वरम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं में नए विचारों और नवाचार की कमी नहीं है। जरूरत है इन विचारों को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराकर व्यावहारिक उद्यम में बदलने की।

उन्होंने युवाओं से सरकार की स्टार्टअप एवं उद्यमिता से संबंधित नीतियों और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ें। स्थानीय संसाधनों और जरूरतों पर आधारित व्यवसायिक विचारों को विकसित कर युवा स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।

स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

कार्यशाला के दौरान TEJAS पहल, स्टार्टअप इंडिया एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यवसायिक विचार विकसित करने, स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, नवाचार, वित्तीय सहयोग, मेंटरशिप, इन्क्यूबेशन, बाजार से जुड़ाव तथा विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, क्षमता निर्माण और मार्गदर्शन के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, महिला उद्यमियों, नवोन्मेषकों, कारीगरों एवं उभरते उद्यमियों को विशेषज्ञों और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ जोड़कर एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना रहा।

स्थानीय प्रतिभा और उद्योग को आगे बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, JIIDCO रांची के पंकज कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रघुबर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उद्यमिता, स्थानीय उद्योग, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित अपने विचार और सुझाव साझा किए। TEJAS जिला स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से लोहरदगा जिले में स्थानीय प्रतिभा, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को उपलब्ध अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में EODB मैनेजर अजित कुमार विद्यार्थी, EODB मैनेजर कुणाल सहदेव सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, कारीगर, युवा, विद्यार्थी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल हुए शामिल

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

Leave a Comment