Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लायंस क्लब गुमला एवं पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला- लायंस क्लब गुमला एवं पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को लायंस क्लब गुमला के सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पारस हॉस्पिटल, रांची के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार (यूरोलॉजी), डॉ. सुमित अरोड़ा (न्यूरो सर्जरी) एवं डॉ. अभिजीत कुमार (कार्डियोलॉजी) ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में मूत्र मार्ग संक्रमण, प्रोस्टेट बढ़ने, किडनी संबंधी समस्याओं, दृष्टि कमजोर होने, मिर्गी, माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, हृदय गति की अनियमितता, जन्मजात हृदय रोग तथा मस्तिष्क, रीढ़ और नसों से संबंधित समस्याओं की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष लायन पदम साबू ने की। इस अवसर पर क्लब के सचिव एमजेएफ डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना है। स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से कई गंभीर बीमारियों की पहचान कर उनके उपचार की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी क्लब का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। वही लायंस क्लब गुमला के सचिव डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने शिविर के आयोजन में सहयोग देने के लिए पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के चिकित्सकों एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और चिकित्सा संस्थानों के संयुक्त प्रयास से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकता है।
कार्यक्रम में संजय कुमार अग्रवाल, लायन हेमंत कुमार, अशोक कुमार जायसवाल, अशोक कुमार आनंद एवं विशाल कुमार सहित लायंस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं पारस हॉस्पिटल की ओर से तुषार, शंकर, नंदन कुमार, पूनम कुमारी तथा नर्सिंग स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिला। लायंस क्लब गुमला की इस पहल को जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल हुए शामिल

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

Leave a Comment