Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ संयुक्त जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली अफीम की खेती नहीं करने की शपथ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ के नेतृत्व में पुलिस, वन विभाग और जनप्रतिनिधि रहे शामिल; एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की दी गई जानकारी, ग्राम स्तर पर समिति और चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय

कुंदा (चतरा)। अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ शनिवार को कुंदा प्रखंड अंतर्गत सिकीदाग पंचायत भवन में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के साथ पुलिस, वन विभाग के कर्मी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अवैध पोस्ता की खेती से जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों, सजा और जमीन जब्ती के प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीणों को जमीन की उर्वरता प्रभावित होने और युवा पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव के प्रति भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली। उन्होंने बाहरी तस्करों द्वारा अफीम की खेती के लिए प्रेरित किए जाने या ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को देने पर सहमति जताई। अवैध खेती पर प्रभावी निगरानी के लिए ग्राम स्तर पर समिति गठित करने और संवेदनशील स्थानों पर जागरूकता एवं चेतावनी बोर्ड लगाने का भी निर्णय लिया गया।

अभियान में सिकीदाग की मुखिया अनीता देवी, दिव्या भोक्ता तथा फुलवरिया, कोजरम, सखुआही, खुशियाला, बारामंदा, लकड़मंदा, सरजामातु, बंठा, लुपूगढ़ा और सोहरलात समेत पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल हुए शामिल

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

Leave a Comment