WhatsApp Group Join Now
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 5 घायल गंभीर
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत मलकडीहा गांव में रविवार को एक ही घर के दो पुरुष एवं एक महिला की मौत एवं 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मलकडीहा निवासी नंदकिशोर सिंह,उनकी पत्नी, एवं उनके बड़े पुत्र इंद्रजीत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घायल 5 व्यक्तियों का गहन इलाज रांची एवं हजारीबाग में कराया जा रहा है। परिजनों के अनुसार नंदकिशोर सिंह अपने ससुराल इचाक सिलाडीह से नहान से लौट कर अपने पूरे परिवार के साथ बड़े बेटे इंद्रजीत के घर स्कॉर्पियो से बोकारो जा रहे थे। जाने के क्रम में टाटी झरिया में उनकी स्कॉर्पियो पेड़ में जाकर टकरा गई। घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया है।




















Total Users : 1075332
Total views : 2876604