Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आम सड़कों में कोल वाहनों के आतंक से परेशान जनता, लगाम लगाने वाले मसीहे को तलाश

On: September 5, 2023 5:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
आम सड़कों में कोल वाहनों के आतंक से परेशान जनता, लगाम लगाने वाले मसीहे को तलाश
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया मुख्य सड़क से दिन-रात होने वाले कोयले की ढुलाई के कारण आम लोगों का सड़कों पर चलने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोयले का बारीक कण कभी कीचड़ बनकर तो कभी धूल बनकर खुले में चलने वालों की अक्सर हीं पुताई कर देते हैं। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबारियातु कोलवरी से कटकमसांडी रेलवे साइडिंग प्रणव नमन नामक कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का कोयला स्टॉक खत्म होने के बाद अब टायकून कंपनी दिनरात 2 लाख टन कोयला ढुलाई करने के लिए अपना कमर कस चुका है। दिलचस्प बात तो यह है कि पिछले कई दिनों से जनता का चित्कार-पुकार की आवाज सुनकर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शी बने हुए हैं। स्मरण हो कि कोल वाहनों से सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मिलने वाली नगद सहायता राशि में भारी कटौती करते हुए 8 लाख रुपए के जगह अब महज 4 लाख तय किया गया है। वहीं पिछले दिनों हजारीबाग जिले का कोयला टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से परिवहन का विरोध बीस सूत्री समिति की बैठक समेत प्रशासनिक अधिकारियों के पास फरियाद की जा चुकी है। बावजूद अब मामला पूरी तरह से शिथिल पड़ता दिख रहा है। बताया जाता है कि अब लोग किसी ऐसे मसीहे की तलाश कर रहे हैं जो नि:स्वार्थ होकर उपरोक्त समस्याओं से स्थाई निजात दिलाने की कूबत रखता हो तथा खुलकर बेखौफ अपना दम दिखा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

Leave a Comment