Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नारी शक्ति हुंकार आंदोलन: लोहरदगा में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी “नारी शक्ति हुंकार आंदोलन” के तहत आज पूरे देश के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इससे पूर्व 10 अक्टूबर को राज्य मुख्यालयों में आंदोलन हुआ था और आज 12 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजन किया गया। इसी क्रम में लोहरदगा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सा मेला भगत के नेतृत्व में पोस्टर, बैनर व तख्तियों के साथ कांग्रेस कार्यालय को घेर कर नारेबाजी की गई। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के मणिपुर से सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन शोषण का आरोप है, इसी के विरोध में यह आंदोलन है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय पंकज, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला महासचिव मिथुन तमेडा, पशुपति पारस, जिला उपाध्यक्ष कलावती देवी, युवा नेता पवन तिग्गा भारती सिंह, मीणा बाखला, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, रामकुमार खरवार, नवल साहू, नवीन साहू, राजेश महतो, शंकर प्रजापति, प्रदीप खत्री, संगीता देवी, सरस्वती साहू, बिंदिया देवी, विक्की कुमार, यशस्वी ओझा, लल्लू सिंह ललिता देवी और रश्मि टोप्पो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि कांग्रेस सांसद की हरकत महिला विरोधी सोच को उजागर करती है, आलाकमान तुरंत कार्रवाई करे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सा मेला भगत ने कहा कि कांग्रेस के लोग महिलाओं की इज्जत से खेलते हैं यह शर्म का विषय है। जिला उपाध्यक्ष कलावती देवी ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य को देश देख रहा है, भारत की महिला जाग गई है, महिला विरोधी कांग्रेस का आने वाले चुनाव में नामोनिशान नहीं रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment