Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

108 एम्बुलेंस कर्मियों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, भिक्षाटन कर लगाई गुहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जुलाई 2026 से वेतन नहीं मिलने का आरोप; बर्खास्त साथियों की बहाली और सिविल सर्जन के माध्यम से संचालन की मांग, संघ बोला- ठोस निर्णय तक जारी रहेगा आंदोलन

चतरा। 108 एम्बुलेंस कर्मियों का लंबित वेतन, बर्खास्त साथियों की बहाली और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी चतरा जिले में जारी रहा। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मियों ने भिक्षाटन कर सरकार से जल्द समाधान की गुहार लगाई।

संघ का कहना है कि जुलाई 2026 से कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा वेतन में मनमानी कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने और हटाए गए कर्मियों की बहाली न होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

संघ के मुताबिक 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 20 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया था। तय समय बीत गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मियों में नाराजगी है।

कर्मियों की मांग है कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से किया जाए, बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए और सभी वैधानिक श्रमिक अधिकार लागू हों। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस निर्णय लेकर उन्हें लागू किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment