झारखंड -गुमला- घाघरा प्रखंड के घोड़ाटांगर गांव में सोहना उराव नामक युवक ने ढलाई घर में पंखा टांगने वाला कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शनिवार को दिन के 9:30 बजे परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया ।घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि सोहना का मानसिक स्थिति विगत कुछ दिनों से खराब चल रही थी वह घर से दो दिनों से लापता था खोजबीन के बाद कल दोपहर में उसे लाया गया और स्थिति उसका देख घर मे रखा गया ताकि शनिवार को उसे डॉक्टर के पास ले जाया जाए रात में खाना देने के बाद उसे एक रूम में रखा गया वही सुबह जब दरवाजा खोल कर देखा गया तो ढलाई घर के पंखा टांगने वाले कुंडी में जीन्स के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घाघरा थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने सदर अस्पताल भेजा
By Ajay Sharma
On: September 2, 2023 10:31 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038570
Total views : 2825241