Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रूपी सोरेन के निधन पर नेमरा पहुंचे देशभर के नेता, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, भूपेश बघेल और रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को दी सांत्वना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पैतृक गांव में तीसरे दिन का कर्मकांड संपन्न; राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

रांची/रामगढ़, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए देशभर के राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों का नेमरा पहुंचना जारी है। शनिवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव में मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर कई नेता और अधिकारी पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने की मुलाकात

केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके साथ गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद पप्पू यादव और बेरमो विधायक अनूप सिंह भी मौजूद थे।

भूपेश बघेल सीधे एयरपोर्ट से पहुंचे नेमरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचे और वहां से सीधे नेमरा के लिए रवाना हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

नेमरा पहुंचने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक एवं तनुज खत्री, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल, खूंटी सांसद काली चरण मुंडा और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शामिल थे। इसके अलावा विधायक अनूप सिंह और ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य नेता भी पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

तीसरे दिन का कर्मकांड

शनिवार को नेमरा में रूपी सोरेन के निधन के तीसरे दिन का कर्मकांड भी आयोजित किया गया। बताया गया कि इसमें मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के साथ गांव के महिला-पुरुष शामिल हुए।

शोक में डूबा पूरा क्षेत्र

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग उनके स्नेहिल स्वभाव और क्षेत्र के प्रति योगदान को याद कर रहे हैं। विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और आम लोग नेमरा पहुंचकर परिवार से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment