Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार हुआ बाइक चोरी का आरोपी आठ दिन बाद कोर्ट में हाजिर, भेजा गया जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की दबिश के बीच न्यायालय में किया सरेंडर; पेट दर्द का बहाना बनाकर चौकीदारों को झटका देकर भागा था

पलामू (झारखंड)। पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी और रस्सी के साथ हुसैनाबाद थाने से फरार हुए बाइक चोरी के आरोपी रितेश कुमार सिंह ने गुरुवार को मेदिनीनगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने की।

1 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी के मामले में बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा बगाही गांव निवासी रितेश कुमार को हुसैनाबाद पुलिस ने 1 अक्टूबर की तड़के गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने के हाजत में रखा गया था।

पेट दर्द का बहाना, फिर फरार

बताया जाता है कि उसी दिन सुबह करीब आठ बजे रितेश ने हाजत की निगरानी में तैनात चौकीदार अक्षय कुमार और मिथिलेश पासवान से तेज पेट दर्द की शिकायत की। चौकीदारों ने तुरंत ओडी पदाधिकारी को सूचना दी। इसके बाद ओडी पदाधिकारी ने दोनों चौकीदारों को अपनी निगरानी में आरोपी को इलाज के लिए ले जाने का निर्देश दिया।

आरोप है कि हाजत से बाहर निकलते ही रितेश ने दोनों चौकीदारों को जोर का झटका दिया और हथकड़ी में बंधी रस्सी समेत थाना परिसर से भाग निकला। थाने के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

पुलिस के लिए बनी थी चुनौती

इस घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुसैनाबाद पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक और अन्य अधिकारी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे थे।

दबाव के बीच कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच गुरुवार को रितेश कुमार सिंह ने मेदिनीनगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया गया है।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment