Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर के विरोध में महागठबंधन का सत्याग्रह, शहीद स्थल पर नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फांसी तालाब पर कांग्रेस, भाकपा माले और जन संघर्ष मोर्चा के नेता जुटे; पूर्व जिला अध्यक्ष ने की अगुवाई, नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

चतरा (झारखंड)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महागठबंधन के बैनर तले शहीद स्थल (फांसी तालाब), चतरा के समक्ष सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया। आयोजकों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में यह सत्याग्रह किया गया।

बद्री राम ने किया नेतृत्व

सत्याग्रह का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी, चतरा के पूर्व अध्यक्ष बद्री राम ने किया। कार्यक्रम में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति और जन संघर्ष मोर्चा के सचिव महेश बांडों तथा मिथिलेश भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेताओं ने क्या कहा

सत्याग्रह को संबोधित करते हुए बद्री राम ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग एक निष्पक्ष संस्था है, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने प्रभाव में ले लिया है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार त्रिवेदी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और “वोट चोरी” के जरिए राज्यों में भाजपा की सरकार बनवाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

आंदोलन में शामिल लोगों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार जायसवाल, चतरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष केशरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीमुद्दीन ख्वाजा, मोहम्मद जसीम, कलीमुद्दीन, युवा नेता नसरुद्दीन, नेसार अहमद, रकीबुल इमाम, प्रखंड अध्यक्ष सैयद खालिद अकील, मोहम्मद नजीमुद्दीन और मोहम्मद इस्तेखार शामिल थे।

भाकपा माले की ओर से शंकर कुमार राम, चिंतामणि प्रजापति, संतन भारती और आशीष प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो, शिप-ब्रेकिंग यार्ड जा रहे सात लोगों की मौत

एक सप्ताह के नवजात की हत्या का आरोप, ग्रामसभा में महिला ने कबूला जुर्म; दलदली इलाके से मिला शव

वोट चोरी के आरोप पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

ग्रामीण रोजगार योजना का दायरा बढ़ा: वीबीजी रामजी के तहत अब 375 तरह के काम, मनरेगा की 266 कार्यों की सूची से करीब 41 प्रतिशत अधिक

नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

Leave a Comment