17 स्थानों पर होगा पूजा का आयोजन, जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग का करना होगा पालन
सिमरिया (चतरा)। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सिमरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में कुल 17 स्थानों पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा।
थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने पूजा समितियों के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गापूजा के दौरान जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। सभी पूजा समितियों को अपने स्तर से पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर तैनात करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा पंडालों में अग्निशमन उपकरण एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाले संदेश को पोस्ट या फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की गई। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया।
बैठक में प्रखंड प्रमुख, पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, सुधीर सिंह, दशरथ राम सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।





















Total Users : 1218846
Total views : 3065732