Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, मुखिया पति समेत तीन घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क को किया जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोदावरी कोल कंपनी के हाइवा पर लापरवाही का आरोप, कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों की रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा

चतरा (झारखंड)। चतरा सदर प्रखंड के हास्बो के पास सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क पर सोमवार देर शाम गोदावरी कोल कंपनी के हाइवा ने मोटरसाइकिल पर सवार मुखिया पति राम रत्न सिंह, मुकेश सिंह एवं एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

“हाइवा की रफ्तार और लापरवाही से बढ़ रहे हादसे”

कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों के लगातार परिचालन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला ढुलाई में लगे गोदावरी कोल कंपनी के हाइवा की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment