Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ने को मजबूर मासूम, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छत से टपकता पानी, दीवारों में गहरी दरारें — डर से कई अभिभावकों ने बंद कराई बच्चों की पढ़ाई

गिद्धौर (चतरा), तुलसी यादव, संवाददाता। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुवारी पंचायत के बलबल टोला, गिरलाहाबर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सह नर्सरी स्कूल का भवन इन दिनों बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।

छत से उखड़ रहा प्लास्टर, दीवारों में दरारें

छत से प्लास्टर उखड़ रहा है, दीवारों में गहरी दरारें आ गई हैं और बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकता है। इन तमाम खतरों के बावजूद इसी जर्जर भवन में छोटे-छोटे नौनिहालों को पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

अभिभावकों में चिंता, बड़े हादसे की आशंका

जर्जर भवन को देखकर बच्चों के अभिभावक काफी चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की स्थिति ऐसी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और मलबा गिरने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।

3 से 6 वर्ष के मासूम बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

आंगनबाड़ी केंद्र में 3 से 6 वर्ष तक के मासूम बच्चे पढ़ने आते हैं, ऐसे में जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावक डर के साए में अपने बच्चों को केंद्र पर भेज रहे हैं।

कई अभिभावकों ने बंद कर दी बच्चों की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि कई अभिभावकों ने तो हादसे के डर से अपने बच्चों को केंद्र भेजना ही बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

कई बार दिया गया आवेदन, नहीं हुई कोई ठोस पहल

ग्रामीणों ने बताया कि भवन की मरम्मत और नए भवन के निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है।

उपायुक्त से निरीक्षण व मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द इस जर्जर भवन का निरीक्षण कराया जाए। उनका कहना है कि या तो इस भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, या फिर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किसी दूसरे सुरक्षित भवन में आंगनबाड़ी केंद्र को शीघ्र शिफ्ट किया जाए।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment