वाहन जांच में पकड़ा गया बिहार के सारण का तस्कर, पिकअप के पीछे बने कंपार्टमेंट में छिपाई गई थीं ऑफिसर्स चॉइस की 200 पेटी
चतरा (झारखंड)। चतरा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डाक-पार्सल पिकअप वाहन से 1,728 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सारण (छपरा) जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मढ़ौरा निवासी 27 वर्षीय विकाश कुमार उर्फ विकेश कुमार राय के रूप में हुई है।
जोरी थाना गेट के पास चल रही थी जांच
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर रविवार को जोरी थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग के डाक-पार्सल पिकअप वाहन (संख्या जेएच10सीडी 8835) को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने वाहन के पीछे बने कंपार्टमेंट में अवैध शराब लदे होने की बात स्वीकार कर ली।
तलाशी लेने पर ऑफिसर्स चॉइस कंपनी की 200 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 1,728 लीटर है। पुलिस ने शराब के साथ एक रेडमी ए5 मोबाइल फोन और उक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया।
इस मामले में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या 135/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 274/275/3(5) एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
छापामारी दल में ये रहे शामिल
छापामारी दल में सहायक अवर निरीक्षक रमापति कुम्हार, हवलदार रास बिहारी शुक्ला, आरक्षी देववंश कुमार, आरक्षी जितेंद्र कुमार दास (आईआरबी-03) तथा चालक आरक्षी मनोज कुमार सिन्हा आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान




















Total Users : 1216120
Total views : 3062169