Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव पहुंचे पूर्व मंत्री, राजद युवा मोर्चा अध्यक्ष के घर हुआ जोरदार स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जीतिया पर्व पर हर वर्ष की तरह जुटे राजद नेता, मछली-चावल का लिया आनंद; झूमर मेले में मांदर की थाप पर झूमे

इटखोरी (चतरा, झारखंड)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के रोमी गांव में रविवार दोपहर राजद युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सैनिक कुमार सिंह के घर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे। युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सैनिक कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद जिला अध्यक्ष नागेश्वर यादव, प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर यादव एवं जिला परिषद सदस्य सरिता देवी का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सैनिक कुमार सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।

मछली-चावल की रही दावत

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अतिथियों ने भोजन में मछली-चावल का आनंद लिया। बताया गया कि हर वर्ष जीतिया पर्व के मौके पर पूर्व मंत्री सैनिक के घर आते हैं।

शहरजाम के झूमर मेले में झूमे पूर्व मंत्री

इसके बाद पूर्व मंत्री अपने पूरे जत्थे के साथ शहरजाम में आयोजित झूमर मेले में शामिल हुए। वहां उन्होंने मांदर की थाप पर खूब झूमकर आनंद लिया और मेले में आए सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment