Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन माह बाद बहाल हुआ बायपास मार्ग, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पौधों की सुरक्षा के लिए खोदे गए ट्रेंच से बाधित था आवागमन, मुखिया की पहल पर वन विभाग ने जेसीबी से भरवाया गड्ढा

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत अखरा से जगरनाथपुर होते हुए प्रतापपुर जाने वाले बायपास मार्ग पर करीब तीन माह से बाधित आवागमन रविवार को फिर से बहाल हो गया। वन विभाग द्वारा पौधारोपण एवं वन संरक्षण के उद्देश्य से सड़क पर ट्रेंच काटे जाने के कारण यह मार्ग पूरी तरह बाधित था, जिससे अखरा, टिकैतबांध, नावाडीह, टिकुलिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क बंद होने के बाद ग्रामीणों ने कई बार आवागमन बहाल कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी कुंदा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू को दी। इसके बाद मुखिया ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या पर चर्चा की और वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामले को रखने की पहल शुरू की।

मुखिया एवं ग्रामीणों ने पीसीसीएफ, सीसीएफ, डीएफओ, एसीएफ और रेंजर को आवेदन देकर सड़क पर ट्रेंच के कारण उत्पन्न आवागमन की समस्या से अवगत कराया। लगातार प्रयास के बाद वन विभाग ने सड़क पर काटे गए ट्रेंच को जेसीबी के माध्यम से भरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बना दिया। मार्ग खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग एवं मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि अखरा गांव में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सड़क के किनारे निजी खर्च से ट्रेंच खोदा गया था। साथ ही सड़क के दोनों ओर बांस की बल्लियों के सहारे कंटीले तार भी लगाए गए थे। इस कार्य में मुखिया ने आर्थिक सहयोग किया, वहीं आसपास के ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करने के साथ श्रमदान भी किया।

मुखिया मनोज कुमार साहू ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण जरूरी है, लेकिन इसके साथ आम लोगों के आवागमन की सुविधा भी बनी रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों की समस्या को वन विभाग के समक्ष रखा गया था।

मौके पर उपमुखिया अमलेश भारती, संजय भारती, अजय भारती, वार्ड सदस्य गहन भोक्ता, नगीना सिंह भोक्ता, राजू भोक्ता, बोधि भारती, नारायण भारती, रोहन भारती, अरुण भारती, अजित भारती, सुरेश गंझु, निर्मल गंझु समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment