स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिल सकती है मदद, युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील
प्रतापपुर (चतरा) संवाददाता | प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक एवं पत्रकार अजित पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में आधे दर्जन से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों के उपचार के दौरान कई बार मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

34 बार रक्तदान कर चुके हैं धर्मेंद्र पाठक
रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सह पत्रकार धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह अब तक 34 बार रक्तदान कर चुके हैं और लगातार लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते रहे हैं।
समाजसेवी ताबिश पठान ने भी लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में एक और रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना है। उन्होंने युवाओं से आगामी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की अनमोल जिंदगी बचाने में योगदान दिया जा सकता है।



















Total Users : 1210323
Total views : 3054290