जय श्रीराम समिति के विस्तार को लेकर बैठक संपन्न, 44 नाम जिला कमेटी के लिए प्रस्तावित
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हटिया गार्डेन स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के बढ़ते कार्यों एवं संगठन के संचालन में आ रही परेशानियों को देखते हुए संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी के लिए संभावित 44 लोगों के नाम प्रस्तावित किए गए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रस्तावित सभी नामों को जिला संरक्षक परमेश्वर साहू को सौंप दिया गया है। जिला संरक्षक एवं कोर कमेटी सामूहिक रूप से विचार करते हुए संगठन की आवश्यकताओं एवं पदों के अनुरूप नामों पर विचार-विमर्श कर विभागों एवं दायित्वों का निर्धारण करेंगे, जिसके बाद सूची कार्यकारी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करवा ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 12 सितंबर को जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी, जबकि 23 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
जिला संरक्षक परमेश्वर साहू ने कहा कि समिति को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसे पदाधिकारियों की आवश्यकता है, जो ईमानदारी के साथ संगठन के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और समिति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
वहीं महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान ने कहा कि महिला समिति के विस्तार को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए आगामी 6 सितंबर को बैठक कर महिला संगठन के विस्तार एवं दायित्वों पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सनातन समाज की रक्षा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिक से अधिक लोगों को जय श्रीराम समिति से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। संगठन को गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में निरंतर पहल करने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार के निर्णय को समिति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए नए एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मौके पर जिला संरक्षक परमेश्वर साहू,सुषमा सिंह, लक्ष्मी नारायण भगत,अजय सोनी, ओम महतो, महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान,महामंत्री बिंदिया देवी,जान्हवी गोयल, रामकुमार साहू,अवधेश मिश्रा,अनुज कुमार,रंजीत नायक अनिल कुमार,सिकंदर महतो, बिक्की कसेरा,फूल कुमारी,सुनीता देवी,सावित्री देवी बसंती देवी,मीरा देवी विजय सोनी विकास वर्मा, संदीप यादव, प्रकाश कुमार गणेश साहू विक्की महतो, विकास कुमार नंदलाल तिवारी उपेंद्र कुशवाहा,सूरज दसोंधी, संजय रवानी लखन राम समेत काफी संख्या में मौजूद थे
























Total Users : 1169141
Total views : 2997918