Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कीचड़ में तब्दील जोगियारा पंचायत की कच्ची सड़क, 50 स्कूली बच्चों की राह मुश्किल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बढ़ईटोला के ग्रामीणों ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल, मुखिया का पक्ष नहीं हो सका प्राप्त

प्रतापपुर (चतरा)। चुनाव के दौरान विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के वादों के बीच जोगियारा पंचायत की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पंचायत के लिढ़िक गांव स्थित बढ़ईटोला में भोला यादव के घर से सुरेश मिस्त्री के घर तक जाने वाली कच्ची सड़क बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से पैदल आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है।

इस सड़क से प्रतिदिन करीब 50 स्कूली बच्चे यूएमएस खरैया, प्रतापपुर पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कीचड़ और फिसलन के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे रास्ते में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और किताबें भी खराब हो जाती हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है।

विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के नाम पर राशि खर्च की गई, लेकिन जिन इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की अधिक आवश्यकता है, वहां अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है, बावजूद इसके इसके निर्माण या मरम्मत की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गांव के बच्चों को रोजाना इसी बदहाल रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़े तो विकास के दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है। लोगों ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों से सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विकास की उम्मीद में वर्तमान मुखिया आशीष भारती को अपना प्रतिनिधि चुना था। अब वे चाहते हैं कि पंचायत की बुनियादी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाए, ताकि आम लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

इस संबंध में पंचायत के मुखिया आशीष भारती का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। कॉल की गई, लेकिन रिंग होने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment