Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

फर्जी नाम हटेंगे, असली मताधिकार बचेगा! SIR जनसुनवाई में जांच तेज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । प्रखंड कार्यालय व निर्धारित पंचायत सचिवालय में बुधवार को एसआईआर के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने को लेकर दस्तावेज जमा लिया गया। भंडरा प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के लिए आयोजित की गई थी। जबकि क्षेत्र के अन्य मतदान केंद्र व पंचायत भवनों में लोहरदगा विधानसभा के लिए जन सुनवाई सीओ दुर्गा कुमार की देख रेख में हुई। इस जन सुनवाई में केवल उन्हीं मतदाताओं को शामिल किया गया, जिन्हें एसआईआर प्रक्रिया के तहत विभाग की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं के पहचान और नागरिकता दावों की गहन जांच की गई। मतदाताओं ने अपने दावों की सत्यता साबित करने के लिए मैट्रिक के मार्कशीट, जमीन के खतियान, आधार कार्ड और अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेज प्रस्तुत किए। मौके पर मौजूद बीडीओ प्रतिमा कुमारी व अन्य कर्मियों ने इन सभी दस्तावेजों का बारीकी से भौतिक सत्यापन किया। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों की बीएलओ और संबंधित प्रखंड कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस जांच का उद्देश्य फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना और वैध नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment