भंडरा ।भंडरा के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर 17 बालक व बालिकाओं ने दौड़ सहित खो खो, गोला फेक, जेब्लिन थ्रो, रिले रेस आदि खेलों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के सौ मीटर दौड़ में केजीबीभी की जसीका उरांव, एलबीएस की रौशनी उरांव, प्रोजेक्ट बंशीधर की लक्ष्मी कुमारी सफल रही। जबकि दो सौ मीटर में प्रियंका कुमारी, नसीका उरांव, रौशनी कुमारी। चार सौ मीटर में रेशमी कुमारी, अंजना कुमारी, रुकसार खातून। आठ सौ में विनीता कुमारी, जयमाला कुमारी और सलोनी कुमारी सफल रही। बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में मुकेश लोहरा, शिवा उरांव, दीपक महली। दो सौ मीटर में अजय लोहरा, बिट्टू कुमार, अमन उरांव। चार सौ मीटर में मुकेश लोहरा, आनंद महतो, बिट्टू कुमार। आठ सौ मीटर में आदित्य कुमार, शुभम प्रजापति और प्रियांशु कुमार सफल रहे। उक्त प्रतिभागियों के अलावे सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीपीओ रामविजय खलखो सहित सभी प्रतिनियुक्त बीआरपी सीआरपी और शिक्षक उपस्थित थे।
प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

On: August 22, 2026 10:51 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1182031
Total views : 3015264