Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद पारा शिक्षक का मनाया गया शहादत दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हंटरगंज (चतरा)। शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस शनिवार को प्रखंड के हाई स्कूल हंटरगंज परिसर में श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद मुनेश्वर सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शहादत को बेकार नहीं जाने देने का संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि मुनेश्वर सिंह ने अपने अधिकारों और शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके शहादत दिवस पर उपस्थित शिक्षकों एवं संगठन के सदस्यों ने संकल्प लिया कि उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए शिक्षक हितों के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

बताया गया कि दिवंगत पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह वर्ष 2007 में रांची के बिरसा चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष शहादत दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, प्रखंड संरक्षक शंभु यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार त्रिवेदी, प्रखंड सचिव प्रदीप यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, अखौरी चंद्रशेखर, रेणु कुमारी, अनिल साव, मोहम्मद असलम, संकेत कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विक्रेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment