Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सबकी योजना, सबका विकास के तहत ग्राम सभा आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत भवन में बुधवार को ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने-अपने गांव की जरूरतों एवं विभिन्न समस्याओं को सामने रखा।

ग्राम सभा के दौरान पंचायत सचिव खुशबू लता ने ग्रामीणों को पंचायत में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत स्तर पर योजनाओं के चयन, प्राथमिकता निर्धारण तथा ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की वास्तविक जरूरतों के आधार पर योजनाओं का चयन होने से विकास कार्यों का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंच सकेगा।

पंचायत सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में ग्रामीणों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण अपनी जरूरतों और समस्याओं को सीधे सामने रख सकते हैं, जिसके आधार पर पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम में रोजगार सेवक निर्मल कुमार दांगी, मुनेश्वर यादव, विकास यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment