Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतमाला कंपनी की निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने चोरी के रॉड बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला कंपनी की निर्माण सामग्री चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। एसडीपीओ सुनील वर्धन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी की गई लोहे की रॉड बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।

एसडीपीओ के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को भारतमाला कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर प्रतिनियुक्त सोनू कुमार शुक्ला (30 वर्ष), पिता सुरेंद्र शुक्ला, निवासी राजहरा, थाना नावाबाजार, जिला पलामू ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 137/2026, दिनांक 18.08.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

त्वरित कार्रवाई में चोरी का सामान बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार एवं अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र के पचमो गांव निवासी सूबेदार महतो के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मामले में चोरी की गई निर्माण सामग्री बरामद कर ली।

पुलिस ने मामले में सूबेदार महतो (54 वर्ष), पिता स्वर्गीय बैजनाथ महतो, निवासी पचमो, थाना हंटरगंज, जिला चतरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद

  • 8 एमएम के 6 बंडल रॉड — कुल 60 पीस
  • 10 एमएम का 1 बंडल रॉड — कुल 10 पीस
  • एक पिकअप वाहन — पंजीयन संख्या JH02AV-1882
  • जक — 6 पीस

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हंटरगंज विपिन कुमार, अनुसंधानकर्ता सअनि सुनील कुमार दुबे तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की गई निर्माण सामग्री बरामद होने के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment