दारी गांव में जंगल में पेड़ के नीचे मिला मृत बैल, मुआवजे की मांग
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत दारी गांव निवासी प्रमोद भारती के बैल की शुक्रवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रमोद भारती ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी उन्होंने बैल को जंगल में चरने के लिए भेजा था। शाम तक बैल वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान गांव से कुछ दूर जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे बैल मृत अवस्था में मिला।
उन्होंने बताया कि पेड़ पर भी वज्रपात के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वज्रपात की चपेट में आने से ही बैल की मौत हुई है। घटना से प्रमोद भारती के परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने अंचलाधिकारी से आपदा राहत के तहत नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
















Total Users : 1123327
Total views : 2943082