Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मांगों पर नहीं बनी सहमति, सिमरिया में आंदोलन जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लिखित आश्वासन पर अड़े हाइवा एसोसिएशन, वार्ता रही बेनतीजा

सिमरिया (चतरा)। विभिन्न मांगों को लेकर चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में 9 अगस्त से जारी आंदोलन को समाप्त कराने की दिशा में शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। आंदोलनकारियों और संबंधित पक्षों के बीच गतिरोध दूर करने के उद्देश्य से टंडवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में वार्ता आयोजित की गई थी।

बैठक में आंदोलनकारियों की मांगों पर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। हाइवा एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित सहमति नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

एसोसिएशन का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं होगा। मांगों को लेकर स्पष्ट एवं लिखित सहमति जरूरी है। इसी मुद्दे पर वार्ता के बावजूद आंदोलन समाप्त करने को लेकर सहमति नहीं बन पाई।

कोयला परिवहन पर पड़ रहा असर

आंदोलन के जारी रहने से क्षेत्र में हाइवा परिचालन एवं कोयला परिवहन से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते परिवहन व्यवस्था और इससे जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ने की बात सामने आ रही है। अब सभी की नजर अगले दौर की वार्ता और प्रशासन की पहल पर टिकी है। वहीं आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि लिखित सहमति मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने अथवा आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment