Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू खनन पर राजपुर पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंचल में अवैध कारोबारियों में हड़कंप, खनन विभाग की धाराओं में केस दर्ज

चतरा। चतरा जिले के कान्हाचट्टी अंचल क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजपुर पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआई संदीप कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर राजपुर थाना परिसर में रखा है।

मामले को लेकर अंचल अधिकारी द्वारा खनन विभाग से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कान्हाचट्टी अंचल क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध बालू खनन एवं परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का उल्लंघन कर बालू का खनन अथवा परिवहन न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment