भंडरा, जमगाई एवं भौंरो पंचायत भवन में लगेगा विशेष कैंप
लोहरदगा। परिवहन विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा द्वारा प्रत्येक प्रखंड में चालकों की सुविधा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त 2026 को आकाशी, भंडरा एवं उदरंगी पंचायत के लिए भंडरा पंचायत भवन में, 24 अगस्त 2026 को मीठा, बड़गाई एवं जमगाई पंचायत के लिए जमगाई पंचायत भवन में तथा 27 अगस्त 2026 को भौंरो, मसमानो एवं उदरंगी गडरोपा पंचायत के लिए भौंरो पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया जाएगा।
शिविर का आयोजन प्रत्येक निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदकों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र एवं मेडिकल ब्लड ग्रुप आदि आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा।
जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए आवेदक नजदीकी प्रज्ञा केंद्र/CSC से संपर्क कर सकते हैं।
लाइसेंस शुल्क
शिविर में लर्निंग लाइसेंस के लिए* दो-पहिया वाहन हेतु ₹250 शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त लर्निंग लाइसेंस की प्रिंटिंग फीस ₹25.65 प्रति लाइसेंस देय होगी। इसी प्रकार *ड्राइविंग लाइसेंस के लिए* दो-पहिया वाहन हेतु ₹250 शुल्क निर्धारित है। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग फीस ₹62.65 प्रति लाइसेंस देय होगी। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
–






















Total Users : 1182160
Total views : 3015450